Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बाल्टी में मुंह के बल गिरने से एक वर्षीय मासूम चली गई जान, बुझ गया घर का चिराग

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई इलाके में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाथरूम के पास एक बाल्टी में पानी भरा था। पास में खेल रहा मासूम अचानक पानी भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वहां कोई नहीं था, जब घरवालों को पता चला तो जीवन भर का पछतावा ही बचा। 
मिली जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह डीघी गांव में शुक्रवार सुबह एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से बच्चे की जान चली गई। जैतवारडीह डीघी गांव निवासी गोपाल शर्मा का एक वर्षीय बेटा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह बाथरूम के पास रखी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर तक बच्चे के नजर नहीं आने पर परिवार के लोग उसे खोजने लगे। बाल्टी में गिरे बच्चे को देखा तो उनके होश उड़ गए। अचेत अवस्था में उसे लेकर स्वजन शहर स्थित चिल्ड्रन अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। मासूम की मौत की जानकारी होने पर परिवार पर मानो गम का पहाड़ टूट पड़ा। माता और पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता गोपाल शर्मा खेती-बाड़ी करते हैं। मां रिया शर्मा गृहणी हैं। दो बड़ी बहन में मासूम एकलौता भाई था। उसके निधन से घर का चिराग बुझ गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad