Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: घर-घर तेंदुए का किस्सा, धर्म दरबार में उठा मुद्दा, शंकराचार्य से पूछा गया कैसे मिलेगी मुक्ति

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के झूंसी इलाके में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। घर-घर उसके किस्से हैं। इस गांव तो कोई उस गांव में बता रहा है। हालत यहां तक पहुंच गई कि मंगलवार को पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से तेंदुए से छुटकारा पाने का उपाय पूछ लिया गया। फिलहाल, अभी वन विभाग को उसके ठिकाने की कोई ठोस जानकारी नहीं हो पाई है। प्रयास जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार छतनाग स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) परिसर में शनिवार से तेंदुए का आतंक है। इसके साथ ही आसपास के गांवों में उसकी उपस्थिति बताई जा रही है। सोमवार की रात में भी एचआरआई परिसर में तेंदुए की चहलकदमी बताई गई। वन विभाग की टीम ने उसे दबोचने के लिए परिसर के भीतर दो पिंजड़े चार नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसी चर्चा रही कि तेंदुआ देर रात को परिसर की बाउंड्री कूदकर बाहर चला गया था लेकिन कुछ देर बाद वह फिर वापस परिसर में लौट आया। एचआरआई परिसर में सोमवार की रात राष्ट्रीय पक्षी मोर और वन बिज्जू को भी मारने की चर्चा रही। लेकिन वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। 
बताया जाता है कि एचआरआई के सुरक्षाकर्मी ओपी यादव, जयप्रकाश शुक्ला और विपिन द्विवेदी ड्यूटी पर मौजूद थे। विपिन द्विवेदी के पास बंदूक और दो अन्य सुरक्षा कर्मी डंडे के साथ थे। रात तकरीबन 9:30 बजे तेंदुए को वॉच टावर 9:0 और 10:0 बजे के बीच देखा गया। उस वक्त एचआरआई के कुछ प्रशासनिक अफसर भी वहां मौजूद थे। तेंदुआ करीब आया तो सुरक्षाकर्मी विपिनने बंदूक तान दी। लेकिन वहां मौजूद प्रशासनिक अफसर ने गोली चलाने से उसे रोक दिया। इसी बीच चंद सेकंड में ही तेंदुआ आंखों से ओझल हो गया। शिवगंगा आश्रम में पुरी शंकराचार्य से जब कुछ लोगों ने तेंदुए से मुक्ति की बात की उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत ब्राह्मण से 1008 बार शांति पाठ कराएं तो तेंदुआ अपने स्थान चला जाएगा। इस दौरान आश्रम में वन विभाग के फूलपुर रेंज के क्षेत्राधिकार लक्ष्मीकांत दुबे एवं उप क्षेत्राधिकार सत्येंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad