Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ताला तोड़कर किसान के घर से 72 हजार रुपए और ज्वेलरी चोरी

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के गौहरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, नगदी और महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए। यह घटना तब सामने आई जब सुबह घर की मुखिया ने दरवाजा खुला देखा।

गौहरपुर निवासी दीप चंद्र मौर्य, जो किसानी करते हैं, उनके घर में यह चोरी हुई। दीप चंद्र के पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। घर में उनकी मां कमला देवी और पत्नी रहते हैं। परिवार के सदस्य रोज की तरह खाना खाकर सो गए थे।

अज्ञात चोरों ने रात में घर के बगल में बने दो कमरों के ताले तोड़े। पीड़ित दीपचंद ने बताया कि चोर बक्से में रखे दो लॉकेट, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, छागल, एक पेटी, माथ बेदी और अन्य आभूषण ले गए। इसके अलावा, बैग में रखे 72,000 रुपये नकद भी चुरा लिए गए।

दीपचंद ने बताया कि उनके भाई दिलीप की शादी तय हो गई थी, जिसके लिए उनकी मां कमला देवी ने बहू के लिए ये आभूषण बनवाए थे। चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सुबह करीब 5 बजे दीपचंद की माता कमला देवी जब पशुओं को चारा डालने के लिए उठीं, तो उन्होंने दरवाजा खुला देखा और चोरी का पता चला। तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपचंद ने सराय ममरेज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad