Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दिनदहाड़े टहलने निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जांच करने पहुंचीं। उधर, हत्या की घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।

SV News

विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान, प्रधानपति व अधिवक्ता राजीव सिंह (50) शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहे थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह व टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आ रहे थे कि सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक से दो लोग पहुंचे। इसमें एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी।
गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति भाग निकले। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें बदमाश गोली मार कर भागते हुए दिखाई दे रहा है। गोली लगने के बाद राजीव सिंह को मंडलीय अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गईं। पुलिस टीम को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि राजीव सिंह को गोली लगी है। मृतक व आरोपी दोनों एक गांव के हैं। पूर्व में गांव के ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। जिसके चलते हत्या हुई है। मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad