Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कालिंदी महोत्सव में जूना अखाड़े के संतों समेत श्रद्धालुओं ने दीपदान किया

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शुक्रवार की शाम आस्था और भक्ति के रंगों में रंगी दिखाई दी। यमुना तट स्थित विश्व प्रसिद्ध मौजगिरी घाट पर इस वर्ष का कालिंदी महोत्सव पूरे भक्तिभाव और भव्यता के साथ मनाया गया। मां यमुना की आराधना के इस महापर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर नदी माता से विश्व शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

शाम ढलते ही जैसे ही हजारों मिट्टी के दीपकों की लौ यमुना की लहरों पर थिरकने लगी, पूरा घाट दिव्य आलोक से जगमगाने लगा। घाट का दृश्य मानो किसी स्वर्गिक लोक जैसा प्रतीत हो रहा था। आरती के दौरान जय कालिंदी माता के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

sv news

कार्यक्रम की शुरुआत इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव और जस्टिस प्रवीण गिरी ने जूना अखाड़े के महंत शिवानंद जी महाराज सहित संतों के साथ दीप प्रज्वलन कर की। इसके साथ ही कालिंदी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जूना अखाड़े के श्रीमहंत कंचन गिरी जी महाराज, श्रीमहंत गिरीशानंद जी महाराज, महंत अतुल गिरी जी महाराज, महंत विक्रमानंद जी महाराज, महंत सुंदर गिरी महाराज और श्रीमहंत आनंदेश्वरानंद गिरी जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री दत्तात्रेय सेवा समिति के संयोजन में मनमोहक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने मां यमुना की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति संगीत की मधुर ध्वनि और दीपों की रौशनी के बीच भक्तों ने घाट पर सामूहिक आरती में भाग लिया।

इस मौके पर जूना अखाड़े के महंत शिवानंद गिरी ने कहा पिछले एक दशक से हम कालिंदी महोत्सव और दीपदान महायज्ञ लोककल्याण की भावना से करते आ रहे हैं। मां कालिंदी की कृपा से प्रयागराज की यह परंपरा हर साल और भव्य होती जा रही है।

समारोह में संयोजक धीरेन्द्र द्विवेदी, रामानंद पाण्डेय, पवन जायसवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने इसे प्रयागराज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का जीवंत उदाहरण बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad