कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय पूर्ण करायें जाने हेतु किया निर्देशित
प्रयागराज (राजेश सिंह)। अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सहायक अभियन्ता, यू0पी0डा0 द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे का संरेखण जनपद मेरठ से लेकर प्रयागराज तक है। एक्सप्रेसवे का संरेखण कुल 12 जिलों से होकर गुजरता है। एक्सप्रेस वे की कुल लम्बाई 594 किमी0 है एवं परियोजना की लागत 36229.67 करोड़ है। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के अन्तर्गत जनपद में एक्सप्रेसवे की कुल लम्बाई 15.647 किमी0 है। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 93.27 प्रतिशत है। ग्राम सभा पूरबनारा, सरांय मदन सिंह उर्फ चांटी, गिरधरपुर गोड़वा, सरांय हरीराम, सोरांव में कुछ काश्तकार संतुष्ट नहीं हैं। उपस्थित अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि उपजिलाधिकारी,सोरांव से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि अधिग्रण से सम्बंधित मामलों का निस्तारण करायें।
राष्ट्रीय मार्ग खण्ड के सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि 05 करोड़ से अधिक की 02 परियोजनाएं है, जिसकी भौतिक प्रगति 98 प्रतिशत है। अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जसरा बाई पास पर गड्ढे हैं, जिन्हें सुगम यातायात के दृष्टिगत मोटरेबुल किया जाय। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (पी0आई0यू0), प्रयागराज द्वारा इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य 03 फेज में कार्य कराया जा रहा है। मार्ग के संरेखण में पड़ रहे कतिपय किसानों में अंश निर्धारण को लेकर आपसी विवाद है। अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियन्ता एवं पुलिस विभाग व उपजिलाधिकारी से आवश्यक संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें।
सेतु निगम द्वारा जनपद प्रयागराज में शंकरगढ़ नारीबारी मार्ग पर उत्तर मध्य रेलवे के नैनी-मानिकपुर सेक्शन के किमी0 1313/0-1 पर रेल सम्पार सं0 415-ए/3ई पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी भौतिक प्रगति 63 प्रतिशत है। कार्य प्रगति पर है। बैठक में उपस्थित सेतु निगम के अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि कार्य को लक्षित समय में पूर्ण करायें तथा आगामी बैठक में रेलवे के स्टॉक होल्डर (जो सेतु का निर्माण करा रहंे) उन्हें भी बैठक में बुलाया जाय। भूमि अधिग्रहण के सम्बंध में कोई भी समस्या नहीं है।
प्रान्तीय खण्ड द्वारा जनपद में 05 परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्य प्रगति पर है। उपस्थित अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्राथमिकता के आधार पर लक्षित समय में पूर्ण करायें। नि0खं0-3 की 03 परियोजनाएं निर्माणाधीन है, घूरपुर प्रतापपुर मार्ग की भौतिक प्रगति 30 प्रतिशत है। निर्देशित किया गया कि परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराते हुए कार्य को लक्षित समय में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अवशेष 02 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सहायक अभियन्ता, नि0खं0-4 (कु0मे0), लो0नि0वि0, प्रयागराज की 03 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसकी भौतिक प्रगति लगभग 80 प्रतिशत है। अपर जिलाधिकारी द्वारा कार्य को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों/सदस्यों ने प्रतिभाग किया:- पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, शशिकांत, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-2(प्र0प0), लो0नि0वि0, नवीन कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-3, लो0नि0वि0, मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता, प्रा0खं0, लो0नि0वि0, देवब्रत वैस, सहायक अभियन्ता, सेतु निगम, सी0के0डी0 द्विवेदी, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-4(कु0मे0), लो0नि0वि0, अजय कुमार शुक्ला, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-1, लो0नि0वि0,प्रदीप कुमार सिंह, अडानी ग्रुप गंगा एक्सप्रेसवे, एसेासियेट मैनेजर,अनिल पूनिया, ए0जी0एम0, गंगा एक्सप्रेसवे,नरेन्द्र शुक्ला, सहायक अभियन्ता, यू0पी0डा0,अजय सिंह, मैनेजर टेक्निकल, एनएचएआई, अभय सिंह, सहायक मैनेजर टेक्निकल, एनएचएआई, नीरज कुमार, सहायक अभियन्ता, मोर्थ, विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा0मा0 खण्ड, लो0नि0वि0,एवं अन्य उपस्थित अधिकारी।
