Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, कुल 227876 वादो का रिकार्ड निस्तारण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर बी.सर्राफ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारंभ किया गया।

sv news

राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 227876 वादो का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 02 सिविल बाद निस्तारित किए गए । राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के कुल  11519 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 72 वादो का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा 13 जोड़ो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने के लिए समझौता किया गया और एक दूसरे को माला पहना कर मिठाई खिलाई गई। मोटर  दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी श्री पर्वेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 310 वादो का निस्तारण किया  गया। मोटर  दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी दक्षिणी श्री निकुंज मित्तल द्वारा 112 वादो का निस्तारण किया गया। सुदामा प्रसाद पीठासीन अधिकारी, कमर्शियल कोर्ट द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी द्वारा कुल 06 वादों का निस्तारण किया गया। राहुल सिंह अपर जनपद न्यायाधीश, ई0 सी0 एक्ट के द्वारा विधुत के 602 मामलो का निस्तारण किया गया।  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, त्रिशा मिश्रा के द्वारा 5857 वाद, विनय कुमार जायसवाल , रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 2180  वाद,  अपर मुख्य नायक मजिस्ट्रेट 2 अरुण कुमार यादव द्वारा 1057 वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालयो के द्वारा कुल 127064  वादो का निस्तारण किया गया, बैंक के प्री-लिटिगेशन के 1776  मामले निस्तारित किये गये। श्री रविकान्त-द्वितीय, नोडल अधिकारी/एडीजे, लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागो से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम, सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad