प्रयागराज (राजेश सिंह)। रक्षा मंत्रालय के सैन्य प्रतिष्ठान सीओडी कानपुर के दो कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार को नए यमुना पुल के पास हुआ। दोनों बाइक से प्रयागराज जंक्शन पर कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। नए यमुना ब्रिज के पास किसी मालवाहक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद घर पर सूचना दी तो कोहराम मच गया।
कानपुर सीओडी में मैटेरियल असिस्टेंट राम आशीष शर्मा (48) पुत्र कोदई शर्मा और ऑफिस सुपरिटेंडेंट दिलीप कुमार (45) पुत्र शिव प्रसाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों रोज कानपुर से अपडाउन करते थे। बाइक जंक्शन पर खड़ी करने के बाद कानपुर ट्रेन से जाते थे और रात में लौटकर बाइक लेकर घर आते थे। शनिवार को भी कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से प्रयागराज जंक्शन जा रहे थे। नए यमुना पुल के पास किसी मालवाहक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पहचान करने के बाद पुलिस ने जब परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया।
रामआशीष शर्म और दिलीप कुमार पहले सीओडी छिवकी में ही तैनात थे। छह माह पहले उनका स्थानांतरण कानपुर सीओडी में हो गया था। दोनों साथ में ही कानपुर से रोज अप डाउन करते थे। गोरखपुर के मूल निवासी राम आशीष नैनी के प्रेम नगर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे ( एक लड़का एक लड़की) हैं। वह सीओडी में सीनियर मैटेरियल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह दिलीप कुमार (45) पुत्र शिव प्रसाद मेजा प्रयागराज के रहने वाले थे और परिवार के साथ नैनी के चक बबुरा एडीए में रहते थे। इनको तीन बच्चे हैं और तीनों नाबालिग हैं। दुखद यह कि इनकी पत्नी की भी मौत तीन माह पहले हो गई थी।
