Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में पकड़े गए प्रेमी युगल, युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, दोनों की हुई शादी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया क्षेत्र में पड़ोसी गांवों के युवक और युवती का प्रेम संबंध था। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों छिपकर मिलने लगे। हालांकि एक दिन दोनों पकड़ ही लिए गए, जब गांव में छप्पर के नीचे बात कर रहे थे। फिर क्या था आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद पंचायत हुई। इसमें जो फैसला हुआ दोनों के परिवार के लोगों समेत ग्रामीणों को मान्य था। हालांकि दोनों को हिदायत भी दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार हंडिया क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का करीब दो साल से पड़ोस के गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों मोबाइल पर बात करने के साथ ही छिप-छिप कर मिलते थे। 17 दिसंबर को युवक प्रेमिका के गांव पहुंचा और उसके घर से कोई दूर स्थित खेत में बने छप्पर के नीचे बैठकर दोनों बात करने लगे। दोनों को छप्पर के नीचे बात करते देख ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। युवक की पिटाई करते हुए उसके घरवालों को बुलाया गया। युवती के घरवाले भी पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक पंचायत चली। प्रेमी युगल शादी करने को राजी थे, जिस कारण दोनों परिवार के लोगों ने भी अपनी रजामंदी दे दी। पंचायत में शामिल लोगों ने युवक से कहा कि वह शादी के बाद कुछ दिन तक अपने घर पर नहीं रहेगा। युवक सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है जिस कारण उसने कहा कि विवाह के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर सूरत चला जाएगा। इसके बाद गांव स्थित मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad