प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। अखिलय भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति प्रयागराज माघ मेला संगम लोअर मार्ग सेक्टर नंबर 6 शिविर में बसंत पंचमी पर विशाल भंडारे का आयोजन एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारीयों का मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि चार वर्षो से माघ मेला क्षेत्र में शिविर के माध्यम से ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया।बसंत पंचमी के अवसर पर साधु संतु व महात्माओं को प्रसाद वितरण कराया गया।
मां दुर्गा मां दुर्गा राधा कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट की साध्वी सुदामा देवी भी अखिल भारतीय अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति प्रयाग में विलय करके संगठन को और मजबूतकिया। इस दौरान अजय कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत कर घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीवी शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नरेंद्र द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री, रमेशचंद्र मिश्रा ज्ञानेंद्र मिश्रा, सूर्य प्रकाश पाठक, चंद्र प्रकाश पाठक, राजेश्वर प्रसाद मिश्रा, हेमंत कुमार त्रिपाठी, ऋषभदेव शुक्ला, सुशील कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र दत्त महाराज एवं पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

