Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नवरात्रर: भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, की पूजा-अर्चना

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नवरात्र के पहले दिन श्रृंगवेरपुर धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और पुण्य अर्जित किया।

गुरुवार, 19 तारीख को सुबह 3 बजे से ही भक्तों का गंगा घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था। प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अमेठी सहित कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा की गोद में स्नान किया।

स्नान के उपरांत भक्तों ने माता सिंह वाहिनी मां दुर्गा जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही, तीर्थ पुरोहित समाज को दान-दक्षिणा देकर अपने पापों का निवारण किया।

श्रृंगवेरपुर धाम को मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला और धन-धान्य में वृद्धि करने वाला स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वह स्थान भी है जहां भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के दौरान रुके थे, और बाद में भरत भी उनसे मिलने यहीं आए थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad