Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पत्नी से चल रहा था विवाद, ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर युवक ने कर ली आत्महत्या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर कस्बे में उसे समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने ग्राइंडर से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
फूलपुर कस्बे के कोहना मोहल्ला निवासी शाहरुख उर्फ अतीक (30) पुत्र मोहम्मद हबीब की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि अतीक का पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से पारिवारिक न्यायालय में विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उसने परामर्श केंद्र में भी आवेदन किया था। जिस पर उसकी पत्नी अभी एक दिन पहले ही घर लौटी थी।
परिजनों के मुताबिक रात करीब 2 बजे के बाद युवक ने घर में रखी ग्राइंडर मशीन को गले पर लगाकर चालू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। - विवेक यादव, सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad