Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीसीपी यमुनानगर ने किया मेजा कोतवाली का निरीक्षण, विवेचनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

एसवी न्यूज़

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बुधवार को मेजा कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त मेजा ब्रजेश पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनन्जय पाण्डेय सहित सभी चौकी प्रभारी और उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

SV News
 
डीसीपी विवेक चन्द्र यादव ने सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, बैरक, मालखाना, हवालात और भोजनालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर ऑनलाइन एफआईआर, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण और अपराध रजिस्टरों के रख-रखाव की समीक्षा की। उन्होंने थाने के अपराध रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया।

SV News

डीसीपी ने सभी विवेचना अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका तत्काल निराकरण किया जाए। थाने पर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार किया जाए। उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक ने भी थाना प्रभारी को अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SV News

निरीक्षण के अंत में डीसीपी ने समस्त पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर कर्तव्य पालन करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने की बात कही। इस मौके पर चौकी प्रभारी कोहड़ार अनुज राय, चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय, चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह, चौकी प्रभारी जेवनिया अम्बेश मिश्रा सहित कई उपनिरीक्षक व सिपाही मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad