Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मोस्टपा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को बनाया बंधक, पुलिस ने खदेड़ा

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

मोस्ट पीपुल्स एसोसिएशन के तत्वाधान में भारी संख्या में महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर के धरना प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन कुशवाहा ने किया। सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर के आंदोलन कर रहे मोस्ट पीपुल्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने बैकवर्ड जन आंदोलन के तहत बेरोजगार, किसान, मजदूर, जातीय जनगणना एवं जनजातीय दर्जा देने व भू वितरण के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  मेजा तहसील मुख्यालय में कर रहे थे। इसी बीच भारी संख्या में आंदोलन कर रही महिलाओं ने जहां अपनी मांगों को लेकर के बाहर बैठी हुई थी। उसी बीच किसी कार्यकर्ता ने एसडीएम के कार्यालय में ताला जड़ दिया। लगभग एक घंटे तक ताला बंद रहा। मजे की बात यह थी कि ताला केवल एक गेट में बंद कर पाए थे,जबकि दूसरी तरफ बंद कर रहे थे मौके पर मौजूद स्टोनो राजेश मिश्र ने उन्हें रोक लिया।इसमें सबसे बड़ी भूमिका एक महिला का बताया जा रहा है।जैसे ही मामले की एस डी एम विनोद पांडेय को हुई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ता महिलाओं ने चाभी लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। गौरतलब है कि उक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने आए दिन 2 महीने 4 महीने के अंतराल में तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर भारी संख्या में महिलाओं को गुमराह करते आ रहे हैं, जिसमें उन्हें विभिन्न मांगों के साथ 5 एकड़ जमीन देने की बात करके उन्हें बुलाया जाता है और उनकी आड़ में अपनी नेतागिरी चमकाने का प्रयास किया जाता है। मामले की जानकारी जब तक अधिकारियों को होती है। सभी आंदोलित भाग खड़े हुए थे। आंदोलन कर रहे लोगों में प्रमुख रूप से रामराज आदिवासी कमलेश गुप्ता अश्वनी पटेल आदि मौजूद रहे।फिलहाल एस डी एम ने दो के खिलाफ मेजा थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad