Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बातें महिलाओं के उत्थान की, बस स्टैंड पर शौचालय तक नहीं

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। एक तरफ सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए नित नई योजनाएं बना रही है वहीं दूसरी ओर यमुनापार के मेजारोड मुख्य बाजार में उनके लिए एक शौचालय तक नहीं है।

sv news

मेजारोड बस स्टैंड पर महिलाओं के लिये सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आस पास मे भी 500 मीटर के दायरे में कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जिसके चलते हर यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित जिम्मेदारों के चलते मुख्य बाजार व मुख्य बस स्टैंड होने के बावजूद भी बस स्टैंड पर शौचालय की कोई वयवस्था नहीं हैं। मगर बार बार मांग करने के बाद भी यहां महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई। बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए शौचालय नहीं होने से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा। लेकिन इस समस्या का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। बता दें कि बसों मे यात्रा करने वाली व बाजार में आई हुई महिलाओं को काफी फजीहतें झेलनी पड़ रही है मांडा, मेजारोड बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नही कराया गया है। इसकी वजह से बस से यात्रा करने बाजार आने वाली महिलाओं को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय नहीं होने पर महिलाएं अक्सर सुनसान जगह ढूंढती हैं। वहां उनके लिए अराजकतत्वों का खतरा बना रहता है। शौचालय के अभाव में महिलाओं को परेशानी होती है। मजबूरन उन्हें खुले मे जाना पड़ता है। मेजारोड बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों महिलाओं का आना जाना लगा रहता है। आज तक जितने जनप्रतिनिधि हुए किसी का भी इस दिशा में जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad