Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अराजकतत्वों ने तोड़कर फेंका बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा, तलाश मे जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के करछना में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर खेत में फेंक दी गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को आश्‍वासन दिया कि प्रतिमा तोड़ने वाले अराजकतत्‍वों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करछना थाना क्षेत्र के चूप्पेपुर गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्‍थापित की गई थी। मंगलवार की रात में अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़ कर धान खेत में फेंक दिया। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह ग्रामीणों को हुई। उधर से जा रहे लोगों ने खेत में पड़ी आंबेडकर की प्रतिमा को खेत में पड़ा देखा। 
अंबेडकर प्रतिमा के तोड़े जाने की जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच सूचना पाकर करछना थाने की पुलिस वहां पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आंबेडकर प्रतिमा को कब्‍जे में ले लिया। साथ ही लोगों को प्रतिमा तोड़ने वाले अराजकतत्‍वों को पकड़ने का आश्‍वासन दिया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad