Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: नौ थानेदार लाइन हाजिर, 11 थानों के प्रभारी बदले

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने कानून व्यवस्था और जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सीपी ने 19 निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला करते हुए 9 थानेदारों को हटाकर 11 अधिकारियों को थानों की कमान सौंपी है।
जारी आदेश के अनुसार पुरामुफ्ती, मऊआइमा, थरवई, खीरी, होलागढ़ और साइबर अपराध थाना के प्रभारी निरीक्षकों को हटाकर उन्हें अपराध शाखा विवेचना सेल और पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, राममूर्ति यादव, संतोष पाण्डेय, कृष्ण मोहन सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा और ओम नारायण गौतम शामिल हैं।
वहीं नई तैनातियों में राकेश कुमार वर्मा को उतरांव का प्रभारी निरीक्षक, सतीश कुमार को होलागढ़, जगदीश कुशवाहा को मऊआइमा, पंकज सिंह को थरवई और राघवेन्द्र सिंह को साइबर अपराध थाना का प्रभारी बनाया गया है। चन्द्र प्रकाश सिंह को फाफामऊ और सच्चिदानन्द सिंह को करैली थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा को कौंधियारा से मांडा, अनिल पाण्डेय को करछना से कौंधियारा, वीर प्रताप सिंह को खीरी और शान्तनु सिंह को फाफामऊ से पुरामुफ्ती का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल लंबित शिकायतों, विवेचनाओं और थानों में आमजन की समस्याओं को देखते हुए किया गया है। सीपी ने सभी नए प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फरियादियों की सुनवाई और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें। इस बड़े बदलाव से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बदलाव हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad