Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में बुजुर्ग महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 64.46 लाख रुपये

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। साइबर अपराधियों ने अब एक रिटायर कर्मचारी की बुजुर्ग पत्नी का मोबाइल हैक करके उनके तीन खातों से 64 लाख 46 हजार रुपये गायब कर दिए। इसका पता चलने पर अधिवक्ता बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने साइबर थाने में आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइबर अपराधियों ने अब एक रिटायर कर्मचारी की बुजुर्ग पत्नी का मोबाइल हैक करके उनके तीन खातों से 64 लाख 46 हजार रुपये गायब कर दिए। इसका पता चलने पर अधिवक्ता बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने साइबर थाने में आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साईं दर्शन अपार्टमेंट में रहने वाले कौशलेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी बुजुर्ग मां का एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया और इंडियन बैंक में अकाउंट है। इनके पास एक मोबाइल नंबर है, जिससे केवल परिवार वालों से ही बातचीत करती हैं। साइबर अपराधियों ने मोबाइल को हैक कर लिया। इसके बाद ऑनलाइन बैंकिंग समेत अन्य सुविधाएं प्राप्त कर ली।
इसके बाद एटीएम, आरटीजीएस और दूसरे माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर लिए। साइबर अपराधियों ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच तीन बैंक खातों से कुल 64 लाख 46 हजार रुपये आनलाइन निकाले। कौशलेंद्र का कहना कि कुछ दिन पहले उन्हें कुछ आभास हुआ तो उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया। तब जाकर साइबर ठगी का पता चला। इससे परेशान होकर उन्होंने साइबर थाने में तहरीर दी।
साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम का कहना है कि रिटायर कर्मचारी की पत्नी का मोबाइल हैक करके रकम ट्रांसफर करने का मामला बताया गया है। अधिवक्ता बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad