Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा सांसद ने फेसबुक पर मुलायम सिंह की जगह लालू प्रसाद को बता दिया स्वर्गीय

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने फेसबुक पोस्ट में मुलायम सिंह के स्थान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को स्वर्गीय बताते हुए उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दे दी। थोड़ी देर में उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। 
फेसबुक पोस्ट में तस्वीर मुलायम की थी और नाम लालू प्रसाद यादव का लिखा था। जब यह जानकारी रीता जोशी को हुई तो उन्होंने तत्काल वह पोस्ट अपने फेसबुक से हटवा दी। रीता जोशी के प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद विजय पुरस्वानी ने बताया कि सांसद के स्टाफ से यह चूक सुबह हुई। जैसे ही है जानकारी हुई तत्काल यह पोस्ट हटा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad