Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीओ ने उच्च शिक्षा के छात्रों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

विगत एक नवंबर से मेजा  में यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इस दौरान सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र ने विभिन्न बाजारों,स्कूलों और कालेजों में लगातार लोगों व छात्रों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार रिहर्सल के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ए मेजा स्थित आर बी एस महाविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के बीच कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उक्त द्वय पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। वाहन चलाते हुए अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सीओ विमल किशोर मिश्र ने कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है। इसलिए सभी को सड़क पर बेहद सावधानी से चलना चाहिए। उन्होंने छात्रों को तेज गति और ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी और दो पहिया वाहन की सवारी करते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया।

कोतवाली प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने कहा कि यह हम सब का कर्तव्य है कि यदि कहीं पर दुर्घटना के समय मौजूद हों तो घायल व्यक्तियों को अतिशीघ्र अस्पताल पहुंचाने में मदद करें।उन्होंने कहा कि बच्चे दुपहिया वाहन बिल्कुल ना चलाएं। यदि कोई बच्चा बाइक या स्कूटर चलाता पकड़ा गया तो उसको सीज कर दिया जाएगा और परिजनों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने छात्रों को आपातकालीन नम्बरों की भी जानकारी दी। कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सडक़ पर चलते समय धैर्य और अनुशासन बेहद आवश्यक है। जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाएं खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरिक्षत रखें।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बी एंड विभाग के विभागाध्यक्ष सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने छात्रों को यातायात के बारे में दी जानकारियों पर अमल करने के लिए जोर दिया। इस मौके पर शैलेंद्र जायसवाल सहित सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad