Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

किशोरी के साथ दुष्‍कर्म, बेहोशी की हालत मे बगीचे मे मिली

 
SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। मेजा मे 13 वर्षीय किशोरी का मुंह दबाकर एक युवक बगीचे में उठा ले गया। इसके बाद दुष्‍कर्म किया। जब जब किशोरी बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। किशोरी रात में गांव के एक घर में गीत-संगीत में शामिल होने जा रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मेजा थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी को उसी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। उसे बगीचे में ले जाकर रात भर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि किशोरी गांव में ही एक व्यक्ति के घर सोमवार की रात में लगभग आठ बजे बधाई गाने जा रही थी। रास्ते में आरोपित घात लगाए बैठा था। किशोरी का मुंह दबा कर वह बगीचे में उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करके उसे बेहोशी हालत में छोड़ कर भाग गया। 
परिवार के लोगों ने बताया कि जब किशोरी सुबह नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे तलाशने लगे। उसे बगीचे में देखा गया तो घर लाया गया। वारदात की जानकारी होने पर स्वजन किशोरी को लेकर पुलिस के पास पंहुचे। मामले में पुलिस द्वारा एफआइआर की कार्रवाई कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad