Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुनापार मे अनियंत्रित डंफर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जनपद के यमुनापार के शंकरगढ़ इलाके में मंगलवार दिन में करीब ग्यारह बजे दुखद हादसा हो गया। शिवराजपुर में पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। पता चला है कि ये दोनों अमिलिहाई मलापुर गांव के रहने वाले थे। बाइक पर जा रहे थे तभी डंपर (हाइवा) की टक्कर से गिरे। डंपर ने दोनों को कुचल दिया। चेहरा भी कुचल जाने से बहुत देर तक तो उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। खबर पाकर गांव के लोग आए तब पता चला कि हादसे में मरने वाले कौन हैं। 
मृतकों में अमिलिहाई मलापुर गांव निवासी 38 वर्षीय रामसूरत यादव पुत्र नर्मदा प्रसाद यादव और 26 वर्षीय पुष्पराज यादव उर्फ सोनू पुत्र सोनकरन यादव है। रामसूरत का पुष्पराज भतीजा लगता था। पुष्पराज दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई शिवम है। वे दोनों मंगलवार को घर से निकलकर लूना मोपेड पर जय गुरुदेव का प्रचार करने जा रहे थे। शिवराजपुर चौराहा से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे जाने पर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आकर डंपर ने टक्कर मारी और सड़क पर गिरे रामसूरत और पुष्पराज को कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर लेकर ड्राइवर भाग गया। मौके पर भीड़ जुटी तो खबर पाकर गांव वाले आए और मृतकों की पहचान की। रामसूरत के घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। उसकी पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। उसके दो बच्चे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad