Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुनापार में देर रात वकील का अपहरण, नामजदों की तलाश में जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के पनासा पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात एक युवक का अपहरण कर लिया गया। इस दौरान उसकी बाइक, मोबाइल और पर्स सड़क पर ही गिरा रहा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने लावारिस हालत में सामग्रियों को देखा तो इसकी सूचना करछना पुलिस को दी। रात में ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

SV News

अछोला मांडा के आशुतोष द्विवेदी (40) पुत्र अश्विनी कुमार कचहरी से वकालत करके बेंदौ-पनासा मार्ग से मांडा जा रहे थे। इस दौरान पनासा में उनका किसी ने अपहरण कर लिया। सड़क पर ही बाइक और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना करछना थाना में दी। आनन-फानन में थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
सड़क पर मिले दस्तावेजों, बाइक और मोबाइल के माध्यम से मांडा में युवक के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में वह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने भी मांडा के ही कुछ लोगों पर शक जताया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं रातभर युवक की तलाश में पुलिस दौड़ती रही। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। 
वहीं शुक्रवार की सुबह एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी यमुनानगर रणजीत सिंह और थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह गांव पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से भी बात की। हालांकि कोई भी घटना के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। युवक के करीबियों का कहना है कि उसका अछोला में भी कई लोगों से विवाद चल रहा था। जिससे उसे लगातार धमकी मिल रही थी।
एसओजी यमुनानगर रणजीत सिंह और थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने गांव में लगे श्री संतोष पेट्रोलियम और इंडेन आयल के पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना रात आठ बजे से नौ बजे के बीच की है। वहीं कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
करछना एसीपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में परिजनों ने जिनके ऊपर संदेह जताया है, उन्हें पुलिस खोज रही है। कुछ लोग पूछताछ के लिए बुलाए भी गए हैं। मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। जल्द आरोपियों की तलाश कर ली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad