Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान खत्म, 66 फीसदी पड़े वोट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है जो सायं चार बजे तक चलेगा। मतगणना दो फरवरी को होगी और इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए जिले में कुल 36 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 15 बूथ शहरी और 21 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। कुल 33274 मतदाता एमएलसी का चुनाव करेंगे। इसमें 16803 मतदाता केवल प्रयागराज में ही हैं। विधान परिषद सदस्य के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें प्रमुख रूप से भाजपा से बाबूलाल तिवारी, सपा से एसपी सिंह पटेल एवं सुरेश कुमार त्रिपाठी सहित 8 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। 
चुनाव के मद्देनजर जिले को 10 जोन और 36 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में प्रयागराज, झांसी समेत 10 जिलों कौशाम्बी, जालौन, बाँदा, ललितपुर, महोबा,फतेहपुर, हमीरपुर और चित्रकूट के मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 10.43 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कहीं पर किसी तरह के विवाद की सूचना नहीं है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 66 फीसदी वोट डाले गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad