Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जय मां दुर्गा सेवा समिति ने किया हवन पूजन व भंडारा

sv news

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। मांडा खास काली मां चैराहे पर पिछले डेढ़ दशक से चल रहे दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन जय मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी पारंपरिक ढंग से किया गया। पूरे नवरात्र सुबह शाम आरती और पूजन में मांडा खास व क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हजारों भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस पूजा पंडाल में पंचमी की रात विभिन्न जनपदों से आये भजन गायकों बृजभान सिंह, रोमी शुक्ला व पूजा केसरवानी की टीम  भगवती जागरण में पूरी रात अपने भजनों से मां की जय जयकार कराती  रही । मौजूद हजारों भक्त रात भर बैठकर भजन के भक्तिरस में डूबे रहे। सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी मांडा भी पुलिस कर्मियों संग एहतियातन मौजूद रहे।

sv news

जय मां दुर्गा सेवा समिति मांडा खास के पदाधिकारियों ने विजयादशमी पर नवरात्र पूजन के बाद सामूहिक हवन और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह के सहयोग से भव्य भंडारे का भी आयोजन किया। पूरे नवरात्र बहुत ही अनुशासित व शांतिपूर्ण ढंग से पंडाल का संचालन होने पर समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने सभी माँ दुर्गा भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। जय मां दुर्गा सेवा समिति मांडा खास के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को पारंपरिक ढंग से मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा। समिति ने सहयोग हेतु स्थानीय मांडा पुलिस के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad