मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा में मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार लगने से पहले भक्ति संगीत में भक्त झूमते दिखे। मेजा में मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार लगने से पहले भक्ति संगीत में भक्त झूमते दिखे। मेजा में मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में जहां बागेश्वर धाम सरकार का दरबार कुछ देर में लगने वाला है। यहां हजारों लोग पहले ही पहुंच चुके हैं। भक्ति संगीत पर भक्त झूम रहे हैं। यहां धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा के इंतजामों के चलते इस पंडाल को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सुबह से ही बागेध्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री की बातों को सुनने के लिए लोग पंडाल में अपनी जगह ले चुके हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस वक्त मेजा में मौजूद हैं। वो दरबार लगा रहे हैं। भक्त और समर्थक उन्हें सुनने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। इस पूरे इलाके को निजी सुरक्षा गार्डों ने अपने कब्जे में रखा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। बिना पास के मीडिया को भी कार्यक्रम में जाने से रोक दिया गया है। यहां करीब एक साथ डेढ़ लाख लोग मौजूद रहने वाले हैं।
बलिया, बनारस, गोरखपुर से एक दिन पहले ही आ गए श्रद्धालु
बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दरबार की पॉपुलॉरिटी इसी बात से लगाई जा सकती है कि मेजा में मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने को पूरे प्रदेश से श्रद्धालु आए हैं। बलिया, गोरखपुर, बनारस, कौशांबी, प्रतापगढ़ से एक दिन पहले ही लोग आकर मां शीतला धाम के दरबार में रुक गए हैं। यहां बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से एक दीवार बनाकर घेर दिया गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से एक दिन पूर्व ही चारों दिशाओं में मेजा आने वाले मुख्य मार्गों पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के वेलकम पोस्टर्स लगे हैं।