Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

श्रीकृष्ण पर्यावरण संरक्षण के सबसे बड़े संरक्षक -प्रो शशिकांत त्रिपाठी

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

आरबीएस महाविद्यालय एवं आरबीएस लॉ कालेज मेजा खास के संयुक्त तत्वाधान में उ०प्र० शासन द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कुलभास्कर आश्रम डिग्री कालेज प्रयागराज के प्रो० शशिकान्त त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति में वृक्षों एवं पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में भगवान राम और श्रीकृष्ण ने पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान दिया है।वेद में कहा गया है - 'मैं पुत्र हूँ और पृथ्वी मेरी माता है।' पृथ्वी माता के जीवन और अस्तित्व के लिए आज सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण- प्रदूषण रूपी दानव से है।पृथ्वी का तापमान बराबर बढ़ रहा है।अत: पृथ्वी की रक्षा के लिए हमें पर्यावरण-प्रदूषण रूपी दानव से लड़ना होगा। आकाश, अग्नि, जल, और पृथ्वी इन पंचमहाभूतों का प्रदूषणरहित होना ही मानव के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, शान्ति व आनन्द के लिए परम आवश्यक है।भगवान श्रीकृष्ण प्रकृति-प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं।व्रज में उनकी अधिकतर लीलाएं वनों, वृक्षों, करील की कुंजों, सरोवरों, गोवर्धन पर्वत और यमुना पुलिन पर ही देखने को मिलती हैं। महाविद्यालय के कृषि विभाग के प्रवक्ताओं एवं छात्र / छात्राओं द्वारा 200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। महाविद्यालय के प्रबन्धक आदित्य शुक्ल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Svnews

 कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार मिश्र,शैलेन्द्र जायसवाल, सर्वेश कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ल, ललित कान्त पाण्डेय, कुमार मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, राहुल यादव, नवनीत द्विवेदी, अभिषेक सिंह, बृजेश शुक्ल, गौरव शंकर शुक्ल, राकेश तिवारी, बीरेन्द्र तिवारी, आशीष द्विवेदी, मनोज कुमार गुप्ता, राहुल कुमार मिश्र, घनश्याम यादव, दिनेश जायसवाल, महेन्द्र कुमार चौरसिया, सन्तोष एवं महाविद्यालय के समस्त सहकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad