मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। समाजवाद किसी का विरोधी न होकर सभी को एक साथ लेकर चलने का एक सुन्दर सपना दिखाती है। जिसमें आचरण, चरित्र और चिंतन के द्वारा एक आदर्श समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। समाजवाद जीवन जीने की एक कला है, जिसे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने साकार करते हुए आजीवन दलितों, मजलूमों और पिछड़ों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया। उक्त बातं वरिष्ठ समाजवादी नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित एक गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों व समाजवादियों के समक्ष व्यक्त किया। श्री सिंह ने कहा कि समाजवाद सदैव जाति, धर्म और मजहब से परे होता है। जहां सबकी सोच और सबका विकास के साथ-साथ आम आदमी के संघर्ष के लिए जीने की ललक होती है। जनेश्वर जी सदैव आम आदमी के लिए संघर्ष करते रहे और डॉ. लोहिया की विचारधारा को आजीवन एक गति देते रहे। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ इंडिया के रुप में जिस तरह से आंदोलन चला रखा है, उससे आम जनमानस में अखिलेश यादव का मान और सम्मान बढ़ा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया सरकार बनाने के लिए अग्रसर है।
समाचार लिखे जाने तक श्री सिंह डायरिया जैसी बीमारी के चलते एक निजी हास्टिपल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।