सौ फीसदी नस ब्लॉकेज वाले बीमार किसान को बहुत कम खर्चे में पेसमेकर डाल कर किया गया ठीक
डॉ अनिल सिंह किसान के लिए बने मसीहा
झूंसी, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ला)। अंदावा चौराहे से चंद दूरी सहसों रोड पर स्थित भोला सिंह हास्पिटल आधुनिक सर्जरी उपकरणों से युक्त है। यह अस्पताल गंभीर बीमारियों में भी गरीब व्यक्तियों को बहुत कम पैसों में चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहा है। हार्ट और स्पाइनल जैसे गंभीर रोगियों का सफलतम आपरेशन यहां किया जा रहा है। ऐसे ही एक किसान का यहां सफल आपरेशन कर पेसमेकर डाला गया जिनकी सभी नसें ब्लाक थी।
हंडिया तहसील के धनकेसरा गांव निवासी ताराचंद्र सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जांच में पता चला कि उनकी सभी नसों में ब्लाकेज है। तंगहाली से वे अपना इलाज कराने में असमर्थ महसूस कर रहे थे। इसकी जानकारी गांव के ही मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनिल सिंह को हुई तो उन्होंने अंदावा स्थित भोला हास्पिटल में उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। डॉ अनिल ने बताया कि भोला हास्पिटल अत्याधुनिक सर्जरी उपकरणों से लैस है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर गंभीर रोगियों के शल्य यहां पर किए जाते हैं। डॉ अनिल सिंह एनेस्थीसिया के एक्स्पर्ट है। उनकी सलाह पर भर्ती हुए किसान ताराचंद्र का सफल आपरेशन किया गया। ब्लाकेज की वजह से ताराचंद्र को पेसमेकर डालना पड़ा। ताराचंद्र अब स्वस्थ हैं और डॉ अनिल सिंह को दुआएं दे रहे। दावा किया जा रहा है कि गंगापार में भोला सिंह हास्पिटल इकलौता ऐसा हास्पिटल है जहां पेसमेकर डालने की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर एक मासूम बच्चे का रीढ़ की हड्डी का भी सफल आपरेशन किया जा चुका।