Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर अस्पताल में डॉक्टर से विवाद व हंगामा

SV News
विवाद, हंगामा - सांकेतिक फोटो 

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर स्थित मंडलीय अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर मरीज का डाक्टर से विवाद हो गया। मरीज का कहना है कि बगैर ठीक हुए ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि स्वस्थ होने के कारण ही उसे बुधवार को डिस्चार्ज किया गया था। मगर वो जबरदस्ती अस्पताल में रुका था।
गुरुवार सुबह डॉ प्रतिभा मिश्रा सर्जिकल वार्ड में डिस्चार्ज करने गईं तो उनके साथ विवाद और हाथापाई की। हंगामा बढ़ा तो आक्रोशित डाक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी। डॉक्टर मारपीट करने वाले मरीज पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर प्राचार्य डॉक्टर आरबी कमल, एसआईसी डॉक्टर अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। मारपीट करने वालों को पुलिस चौकी ले जाया गया। दो घंटे तक पर्चा काउंटर व ओपीडी बंद रही। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राचार्य द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद पर्चा काउंटर और ओपीडी शुरू हुई। सर्जिकल के डॉक्टर कार्रवाई मांग को लेकर अड़े रहे। उनकी ओपीडी दोपहर तक नहीं शुरू हो सकी थी। एसआईसी द्वारा शहर कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad