प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना नैनी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस-4 अभियान में शक्ति दीदी कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन, नारी सुरक्षा-नारी सम्मान व हेल्पलाइन नंबरो के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं बालिकाओं युवतियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया।
बता दें कि थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान फेस 4 के तहत थाना नैनी अंतर्गत बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में "शक्ति दीदी" अभियान के अंतर्गत थाना नैनी की शक्ति दीदी टीम के साथ छात्र/छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व प्रथम द्वितीय व तृतीय छात्राओं/छात्र को प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह की ओर से पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर डॉ. शमिता, शिक्षक मो. साबिर साहित उपनिरीक्षक संदीप यादव , महिला उपनिरीक्षक शालिनी सिंह , महिला उपनिरीक्षक नेहा शुक्ला व विद्यालय का स्टाफ एवं थाना नैनी की पुलिस टीम उपस्थित रही।