Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पुलिस कार्यालय पहुंची महिला ने पति की हत्या के बाद मांगी सुरक्षा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। झूंसी की रहने वाली दीपमाला अपने बच्चों के साथ मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंची और मदद की गुहार लगाई। उसने पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की मांग की है। महिला रोते हुए मीडिया को बताया कि उसके पति सतपाल उर्फ बाबा की झूंसी में 14 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपी ननका पासी नजर आया था। उसके देवर ने गोली मारते हुए देखा था। वारदात के बाद से फरार ननका को आज तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके कारण पूरा परिवार दहशत में है। उसकी जान का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि अप्रत्यक्ष रूप से आरोपी उसके परिवार को डरा धमका रहा है। पीड़िता कई बार पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगा चुकी है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया। डर के कारण उसके बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। इस मामले में झूंसी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ननका के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है। मुनादी की कार्रवाई हो चुकी है। कोर्ट के आदेश पर उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad