Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेज़ा ऊर्जा निगम में धूम-धाम से मनाया गया 75वाँ गणतंत्र दिवस

 

sv news

मेजा , प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। ऊर्जा निगम में 75वां गणतंत्र दिवस 2024 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

इस शुभ अवसर पर सरित महेश्वरी, जीएम (ओ&एम) ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को संबोधित किया। 

sv news

अपने संबोधन में उन्होंने सभी विभागों के प्रयासों को सराहा और पिछले वर्ष की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। साथ ही कर्मचारियों को भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। 

sv news

इस शुभ अवसर पर, पी&एस विभाग द्वारा संगठित, मेज़ा ऊर्जा निगम की ‘बेस्ट प्रैक्टिसेस एवं उपलब्धियाँ 2023’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान, नैगम सामाजिक दायित्व के तहत, जीएम (ओ&एम) ने परियोजना प्रभावित गावों के दिव्यांगनों को ट्राईसाइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। 

इसके साथ ही, उन्होंने मेज़ा ऊर्जा निगम के मेधावी कर्मचारियों को इस शुभ अवसर पर मंच पर सम्मानित किया।


कार्यक्रम के दौरान, बाल भवन, बाल सृजन, ऑर लिटिल किंगडम, सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने अपने शानदार देशभक्ति पर आधारित कलाकृतियों से सभी का मन मोह लिया। 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर, सभी विभागों के अध्यक्ष, अपराजिता महिला समाज के सभी सदस्यगण, सीआईएसएफ कर्मचारीगण एवं सृजन विहार टाउनशिप के सभी निवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad