Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सपा कार्यालय में मनाई गई जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

SV News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को धुर समाजवादी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति बताया

उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर किया गया नमन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बिहार प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी नेता जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में गोष्ठी आयोजित की गई। उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर सपा नेताओं, पदाधिकारियों ने नमन किया। तदुपरांत गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को धुर समाजवादी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि एक गरीब, अति पिछड़ी जाति के परिवार में जन्म लेने वाले कर्पूरी ठाकुर ने अपने संघर्षो के बल पर बिहार प्रान्त के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार सत्ता संभाली।देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंग्रेजी हुकूमत की यातनाये सही, जेल गये। डॉ लोहिया जी के साथ संघर्ष करते हुए समाजवाद की विचारधारा का पाठ तत्कालीन पीढ़ी को बिहार ही नहीं पूरे देश के कई हिस्सों में यात्राएँ करके पढ़ाते और सिखाते रहे।उन्होंने जब बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली तो पहली बार पिछड़ों, अति पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की। शोषित, पीड़ित समाज की भलाई के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे इसीलिए उन्हें जन नायक कहा जाता है। वक्ताओं ने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए। वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा उन्हें मरनोपरांत भारत रत्न की घोषणा करने पर सपा जनों ने इसे समाजवादी पार्टी के पी. डी. ए. नारे की जीत बताया।कहा गया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव,महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, डॉ मान सिंह यादव, बासु देव यादव, महबूब उस्मानी, अमर नाथ मौर्य,राजू पासी, आर. एन. यादव,रविन्द्र यादव एडवोकेट, मृत्युंजय पाण्डेय,ओ. पी. पाल, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, शांति प्रकाश पटेल,जगदीश यादव, राम अवध पाल, शिलवंत यादव, सुरेश श्रीवास्तवा अजय यादव,आदि ने अपने विचार वक़्त किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad