Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में लोकसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.40 लाख बढ़े वोटर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय की ओर से लोस चुनाव के लिए जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इस बार प्रयागराज की मतदाता सूची में 1.40 लाख 339 नए मतदाता शामिल हुए हैं। इसी तरह स्थान बदलने या मृत्यु हो जाने के कारण 74,814 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के 46.64 लाख,519 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मंगलवार की देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें आठ विधान सभाओं के अलावा दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय के मुताबिक पहले जिले में 45.98 लाख,940 मतदाता थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 46.64 लाख 519 हो गया है। इसमें 25.27 लाख , 676 मतदाता पुरुष और 21.36 लाख, 224 महिला मतदाता हैं। जबकि, 619 अन्य मतदाता इसमें शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad