Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ठंड में गरीबों का सहारा बनी मेजा पुलिस, जरुरतमंदों को वितरित किए कंबल

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। कोतवाली मेजा में रविवार को गरीबों को कंबल वितरित किया गया। मेजा पुलिस ने कई गरीबों को कंबल बांटा। कंबल पाने वाले गरीबों ने पुलिस को दिल से दुआ दी। साथ ही थानाध्यक्ष ने अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद का आह्वान किया।

SV News

बता दें कि रविवार को एनटीपीसी के सहयोग से मेजा कोतवाली में थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने आस-पास के गरीबों ठंड से बचाने के लिए सैकड़ों कंबल वितरित किया। कंबल पाकर गरीबों ने पुलिस की प्रसंशा की। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। ताकि वे अपने को उपेक्षित महसूस न करें। इस दौरान थाने के कई दरोगा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad