Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची अनियंत्रित कार, कार सवार महिला की मौत; चालक समेत दो गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी में एक महिला को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में चली गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और कार सवार महिला व चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां कार सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह महिला कार चालक की इंस्ट्राग्राम दोस्त बताई गई। 
थाना प्रभारी नैनी यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को समय करीब साढ़े पांच बजे एक कार चालक अरेल मोड़ से लेप्रोसी चौराहा की तरफ जाते समय एक महिला सफाई कर्मी लक्ष्मी (40) पत्नी शंकरलाल निवासिनी कसाई मोहल्ला जेल रोड नैनी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गया। जिससे कार चालक और उसमें बैठी एक अन्य महिला को गंभीर चोट आई है। पुलिस द्वारा तत्काल एंबुलेंस 108 द्वारा कार सवार महिला और कार चालक को इलाज हेतु एसआरएन अस्पताल भिजवाया गया। घायल महिला सफाईकर्मी को नैनी में निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घायल महिला सफाई कर्मी के परिजन मौके पर मौजूद आए हैं।जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार महिला उर्वशी ठाकुर (29) पिता का नाम अज्ञात पता अज्ञात व कार चालक सर्वज्ञ पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी 129, केंद्रीय कारागार कालोनी नैनी की तथाकथित सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) मित्र थी। जिसकी एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की सोशल मीडिया प्रोफाइल से उसका निवास स्थान रामपुर बुशहर थाना रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश जानकारी में आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बारे में और अधिक जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad