Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

स्वर्ण कला सोसाइटी की बैठक में समस्याओं पर हुआ मंथन

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्वर्ण कला सोसाइटी की एक बैठक रविवार को मनकामेश्वर मंदिर के बगल पार्क में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र सोनी ने की। 

sv news

बैठक में प्रयागराज मंडल अध्यक्ष डॉ आरएन सेठ के द्वारा बुलाई गई बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वर्णकार  समाज के समस्याओं पर पुरजोर विचार करते हुए सर्वसम्मत्ति  से यह निर्णय लिया गया की समस्याओं के निवारण हेतु विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अपने मांग पत्र को लेकर पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए, जिस तरह देश को अन्य प्रदेशों में समस्याओं के निवारण हेतु स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया गया है उसी आधार पर उत्तर प्रदेश में भी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सोनी ने किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर दीनानाथ वर्मा विशिष्ट अतिथि  पंकज वर्मा अरुण  सोनू सेठ राजेश कुमार सेठ सुंदरलाल सोनी सूरज सोनी ज्ञानू सोनी विवेक कुमार आनंद कुमार आर डी वर्मा अनिल कुमार सोनी चंदन सोनी कुशल सोनी मनोज सोनी शुभम सेठ इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion