Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: दो सहायक पुलिस आयुक्त, पांच इंस्पेक्टर व तीन सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण

SV News

थाना प्रभारी मांडा वैभव सिंह को धूमनगंज व इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह को मिली मांडा थाने की कमान

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में दो सहायक पुलिस आयुक्त, पांच इंस्पेक्टर व तीन सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा ने शनिवार को देर रात उक्त पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया।

देखें लिस्ट

मनोज कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली स्थानान्तरित किया गया है।

नवागन्तुक सहायक पुलिस आयुक्त उदय प्रताप सिंह-I के आगमन के पश्चात उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक वैभव सिंह को प्रभारी निरीक्षक माण्डा से प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को वाचक पुलिस उपायुक्त नगर से प्रभारी निरीक्षक माण्डा स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक ओम प्रकाश को विवेचना सेल, अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक अरविन्द कुमार गौतम को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थरवई स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक लोकेन्द्र त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थरवई से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।

उपनिरीक्षक ईश्वर दयाल सिंह को थाना कौंधियारा से उच्च न्यायालय सुरक्षा स्थानांतरित किया गया है।

उपनिरीक्षक अजय पाल को प्रभारी चौकी लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज से पुलिस लाइन्स स्थानांतरित किया गया है।

उपनिरीक्षक संजय कुमार मौर्या को पुलिस लाइन्स से गंगानगर जोन आवंटित किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad