मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। जुम्मे की नमाज़ को लेकर क्षेत्र में पुलिस अलर्ट रही। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में मेजा पुलिस ने सिरसा में पैदल गश्त किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। देखा जाए तो माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से भी पुलिस हाई अलर्ट पर रही। जगह-जगह पैदल गश्त कर नज़र रखी जा रही है।
शुक्रवार को डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा जुम्मे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सिरसा थाना क्षेत्र मेजा अन्तर्गत अर्धसैनिक बल के जवानों व पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष मेजा राजेश उपाध्याय ने सिरसा नगर पंचायत में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। डीसीपी ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी को सजग एवं सतर्क रहने के लिए कहा। इस दौरान उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द सोनकर चौकी प्रभारी मेजारोड, उपनिरीक्षक गौरव यादव सहित थाने के समस्त उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।