प्रयागराज (राजेश सिंह)। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर सैदाबाद के भेस्की के सामने एक अनियंत्रित बस ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी, जबकि बस भी पलट गई।
हादसे में दो लोगों की मौत और 15 से 20 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। एसीपी हंडिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
आधिकारिक पुष्टि और अन्य अपडेट का इंतजार है।
