प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के खजुरी गोसाईं का पूरा गांव में नवविवाहित जोड़े के हाथ की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी कि उनके सपने चकनाचूर हो गए। शादी के एक दिन ही बीते थे कि पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। हंसी खुशी वाले घर में मातम छा गया। नवविवाहिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गोसाई का पूरा गांव निवासी हरिश्चंद्र के लड़के विशाल की शादी 22 अप्रैल को थी। शादी बारा थाना क्षेत्र एक एक गांव में शंभूनाथ की पुत्री रूपा के साथ हुई थी। धूमधाम से बरात गई थी और शादी के बाद दुल्हन 23 अप्रैल को विदा होकर ससुराल आई थी। 24 अप्रैल की रात नव विवाहित जोड़े की बीच क्या विवाद कि 25 अप्रैल को विशाल घर से निकल गया। दिन भर उसकी खोजबीन चलती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम उसने घर से कुछ दूरी पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम सा मच गया। हंसी-खुशी वाले घर में मातम छा गया। घटना के बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।