Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

किन्नर संन्यासियों में फिर सामने आया विवाद, अखाड़े की महामंडलेश्वर की हत्या की रची जा रही साजिश

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लंबे समय से किन्नर संन्यासियों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सामने आया है। अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी गुरु ने हत्या की साजिश रचने और रेकी करने का आरोप लगाया गया है। छोटी गुरु ने सनातनी किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना, उनके शिष्य सना और सहयोगी नवीन सिंह के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सदियापुर शास्त्री नगर निवासी छोटी गुरु का आरोप है कि उनके आवास पर कुछ दिनों से रेकी की जा रही है। बुधवार को उनके चेलों ने सना को देख लिया। पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से सना को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि टीना और नवीन सिंह मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद छोटी गुरु ने जान पर खतरे की आशंका जाते हुए सुरक्षा की मांग की। फिर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर करेली पुलिस ने मुकदमा कायम किया। थानाध्यक्ष करेली आशीष सिंह सिसौदिया का कहना है कि रेकी करने की आरोपित सना को नोटिस देकर छोड़ा गया है।
टीना और नवीन के खिलाफ साक्ष्य संकलित करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में पहले महाकुंभ के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad