Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: प्रसव के बाद महिला की मौत, इलाज में लापरवाही पर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के करेली क्षेत्र स्थित नाज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला मरीज की मौत हो गई। महिला के घरवालों ने इलाज में लापरवाही बरतने से महिला की मौत का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार को हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र स्थित नवादा पट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रतिभा मौर्य गर्भवती थी। वह अपने पति के साथ चाका ब्लाक के पास नैनी में रहती थी। पति दीनानाथ एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी।
डिलीवरी कराने के लिए 17 जुलाई की शाम प्रतिभा को करेली स्थित नाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रतिभा की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती किया। आरोप है कि इस दौरान परिवार वालों को मिलने नहीं दिया गया। दबाव बनाने पर उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।
घरवाले जब प्रतिभा को लेकर सिविल लाइंस स्थित दूसरे अस्पताल में पहुंचे तो पता चला की मौत हो चुकी है। इस पर परिवार वाले नाराज हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर घटना के विरोध में हंगामा किया। चौकी इंचार्ज राजरूपपुर जगदीश का कहना है कि मामले की अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। जौनपुर जिले की निवासी प्रतिभा मौर्य पति के साथ नैनी के चाका ब्लाक में रहती थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad