Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सपा का पी.डी.ए. फार्मूला भाजपा को सत्ता से करेगा दूर: श्यामलाल पाल

SV News

SV News

प्रदेश मे सर्वाधिक सीटें इण्डिया गठबंधन के जीतने का दावा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आज पार्टी कार्यालय मे आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद में आये श्यामलाल पाल ने कार्यालय मे पार्टी जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पी. डी. ए. की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एम एस पी, महिलाओं की सुरक्षा,पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफ़ी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर इण्डिया गठबंधन चुनाव मैदान में है। वहीं भाजपा और उसका एन डी ए गठबंधन मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पीडी पार्क स्थित डॉ लोहिया जी एवं हाईकोर्ट चौराहे स्थित डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद सीधे कन्नौज जिले के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, गीता शास्त्री, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पंधारी यादव,पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह,पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, बासुदेव यादव, राधेश्याम पटेल, सत्यवीर मुन्ना,डॉ राजेश, दूध नाथ पटेल, शांति प्रकाश पटेल, राम अवध पाल, संदीप यादव, रविन्द्र यादव, योगेश यादव, दान बहादुर मधुर, आर. एन. यादव, मयंक श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, कृष्ण मूर्ति सिंह, इंजी विक्रम सिंह, महबूब उस्मानी, इसरार अंजुम,संतलाल वर्मा,मुशताक काजमी,डॉ आकाश यादव,तारिक सईद अज्जू,राम प्रताप, बेला सिंह, जोंटी यादव,प्रतिमा रावत, मंजू यादव, सुषमा पासी,सचिन श्रीवास्तव,कुलदीप यादव, नाटे चौधरी, अमर बहादुर पाल, आशीष पाल एडवोकेट, संजीव यादव, नवीन यादव, आसुतोष तिवारी, अमित यादव, सुरेश यादव, भुवर, श्रीकांत यादव, रेहान, हामिद जयसिंह यादव ,आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion