Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पुलिस कमिश्नर ने कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर नियंत्रण हेतु राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को पुलिस आयुक्त  रमित शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में कमिश्नरेट के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीयों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें अपर पुलिस आयुक्त एन एच कोलांची, पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर /गंगानगर अभिषेक भारती/यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे/मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अभिजीत/यातायात/हाईकोर्ट सुरक्षा/प्रोटोकॉल एवं समस्त सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के दौरान निम्न बिंदुओं जैसे महिला सम्बन्धी शिकायतों/अपराधों पर विशेष ध्यान देते हुये उन पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिये गये कि अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका अपने निकट पर्यवेक्षण में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। पूर्व में घटित गंभीर अपराधों की विवेचना जो लंबित चल रही हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर शीध्रातिशीध्र निस्तारण कराया जाये। चोरी/नकबजनी/लूट आदि की पुरानी घटनाओं में नामजद/प्रकाश में आये अभियुक्तों का विवरण तैयार कराकर उनकी अद्यतन भौतिक स्थिति का सत्यापन कराते हुये उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु क्षेत्र में प्रभावी एवं नियमित सघन गश्त/पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिन क्षेत्रों में घुमंतू/डेरा डालकर रहने वालों का समय-समय पर सत्यापन कराते हुये संदिग्ध व्यक्तियों पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उसका संज्ञान लेकर पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक प्रभावी कार्यवाही करते हुये शांति एवं कानून/व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जनपद में सुगम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही अमल में लायी जाये जिससे कहीं भी यातायात जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाये।न्यायालयों से प्राप्त प्रपत्रों (एनबीडब्ल्यू/बीडब्ल्यू/सम्मन आदि) का समयबद्ध शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। तीनों नवीन कानूनों(भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम)का प्रशिक्षण निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुनिश्चित कराया जाये। वर्तमान में कमिश्नरेट में उपलब्ध पुलिस संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार उनकी पूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। डिजिटल वॉलंटियर ग्रुप को अपडेट किया जाये तथा सक्रिय सदस्यों को ग्रुप में सम्मिलित करते हुये उनसे अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad