Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: जमीनी विवाद में फायरिंग, एक घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र के नया चौराहे पर जमीनी विवाद में फायरिंग कर दी गई। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के नया चौराहा निवासी कल्लो से शेषमणि मिश्र ने एग्रीमेंट कराया था। कुछ दिनों बाद कल्लो और शेषमणि मिश्रा ने मऊआइमा थाना के सुल्तानपुर खास निवासी इंद्र बहादुर के नाम रजिस्ट्री कर दिया। एक सप्ताह बाद उसी जमीन की रजिस्ट्री मोहम्मद रसीद ने एक युवक को कर दिया। मंगलवार को सुबह से एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने लगा था। सूचना पर दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया, तो एक पक्ष ने फायरिंग कर दिया। जिसमें अभईपुर निवासी जितेंद्र यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने शहर स्थित अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad