Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा कोतवाली में महिला सुरक्षा गोष्ठी आयोजित

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। शासन स्तर पर चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत व पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट, प्रयागराज, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज तथा पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा व महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में शनिवार को रवि गुप्ता सहायक पुलिस आयुक्त मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक राजेश  उपाध्याय द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं के कार्यस्थलों/कामगार स्थानों - स्कूल, कॉलेज, गैर सरकारी हास्पिटल नर्सिंग होम के प्रबन्धक संचालक व प्रधानाचार्य की मीटिंग थाना परिसर में आहुत की गयी जिसमें सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में व उच्च अधिकारीगणों के दिये गये आदेशों निर्देशों से भली भांति अवगत कराया गया तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु अपने-अपने स्कूल/संस्थानों में बोर्ड की मीटिंग कर लोगों को जागरूक करने, महिलाओं का सम्मान
करने व उनकी सुरक्षा हेतु निम्न उपाय करने के निर्देश भी दिये गये। 1. संस्थानों (पूरे परिसर) में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाए व उन्हे बीच बीच में चेक भी किया जाए। 2. रात्रि शिफ्ट में महिलाओं की ड्यूटी ना लगाई जाए। 3. संस्थानों में महिलाओं की लिए अलग स्टाफ रूम व शौचालयों की व्यवस्था की जाए। 4. महिला कामगारों/स्टाफ को लाने / ले जाने के लिए वैन आदि की व्यवस्था की जाए। 5. संस्थानों में सभी स्टाफ को आई कार्ड धारण कराए जाए। 6. संस्थानों में सुरक्षा हेतु मेन गेट आदि स्थानो पर गार्ड की व्यवस्था की जाए। 7. महिला स्टाफ/कामगारों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad