Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिला सिपाही ने सहकर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप, अधिकारियों ने बताया असत्य एवं निराधार

SV News
सांकेतिक फोटो 

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले में थाना राजगढ़ में तैनात महिला सिपाही ने सहकर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिसका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल में पुलिस अधिकारियों ने मामले को असत्य एवं निराधार बताया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को थाना राजगढ़ पर नियुक्त महिला आरक्षी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अपने सहकर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा सन्दर्भित प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन से प्रकरण की जांच करायी गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि थानाध्यक्ष राजगढ़ को रात्रि में दबिश में जाना था, जिसके लिए महिला आरक्षी को कॉल किया गया जिसके द्वारा कॉल रिसीव नही की गई। महिला आरक्षी को बुलाने हेतु एक आरक्षी को कमरें पर भेजा गया। आरक्षी द्वारा कमरे पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया गया परन्तु दरवाजा नही खुला। इसी दौरान वहां पर निवासित अन्य दो लोग मौके पर आ गए जोकि सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। महिला आरक्षी द्वारा सहकर्मी पर लगाए गए आरोप असत्य एवं निराधार है। महिला आरक्षी को ड्यूटी के लिए बुलाए जाने के उपरान्त उपस्थित नही होने पर थाना राजगढ़ पर रपट अंकित की गई है। महिला आरक्षी के विरुद्ध जांचोपरान्त नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad