Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़, 5 हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगानगर जोन को बड़ी सफलता मिली है। थाना उतरांव और एसओजी / सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 3 शातिर अभियुक्तों को 5 अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात थाना उतरांव पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध असलहा लेकर कसिया का पूरा होते हुए बबुरिहा ओवर ब्रिज से प्रयागराज की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने थाना उतरांव क्षेत्र के कसिया का पूरा, बबुरिहा स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी में उनके कब्जे से *02 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर और 03 अवैध देशी तमंचा .315 बोर* कुल 05 अवैध असलहे बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. गौरव मिश्रा उर्फ बजरंगी पुत्र दिनेश मिश्रा, निवासी दिघिया, थाना माण्डा, उम्र 22 वर्ष

2. रोहित यादव उर्फ दारा पुत्र राम बिहारी यादव, निवासी ग्राम अमकछा, थाना मेजा, उम्र 21 वर्ष  

3. निलेश सिंह पुत्र स्व. सभाजीत सिंह, निवासी ग्राम चंदापुर भभौरा, थाना मेजा, उम्र 19 वर्ष


पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि थाना मेजा निवासी नीरज मिश्रा कहीं बाहर से असलहे लाकर उन्हें बेचने के लिए देता था। असलहा बेचकर मिले रुपयों को आपस में बांट लिया जाता था। मुख्य आरोपी नीरज मिश्रा अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

इस बरामदगी के आधार पर थाना उतरांव में मु0अ0सं0-189/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, उ0नि0 सुखचैन तिवारी, मानवेन्द्र प्रसाद, अमित कुमार चौबे, आलोक यादव सहित थाना उतरांव व एसओजी टीम के 15 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad